उत्तराखंड

आस्था: बार काउंसिल के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून। बार काउंसिल देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्री बार महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनो के बीच प्रदेश के समसामयिक एवम् विधिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि मनमोहन कंडवाल 10वीं बार देहरादून बार काउंसिल के अध्यक्ष बने हैं। वह बार काउंसिल के एकमात्र ऐसे अध्यक्ष हैं जो जिन्होंने 10वीं बार बतौर अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें बधाई एवम् शुभकानाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  Welcome:पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों से हुआ श्री दरबार साहिब में संगत का भव्य स्वागत

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार सोमवार को बार काउंसिल के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि न्यायपालिका समाज व देश के निर्माण में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। न्यायपालिका समाज को न्याय दिलाने में महत्वपूर्णं भूमिका निभा रही है। वर्तमान में न्यायपालिका बेहद मजबूती के साथ लोकतंत्र की रक्षा कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Happy Holi:मंत्री अग्रवाल के होली मिलन कार्यक्रम में रूहान और करिश्मा ने बांधा समा

मनमोहन कंडवाल श्री दरबार साहिब के विधिक सलाहकार भी हैं। भेंटवार्ता के दौरान उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन से आग्रह किया कि बार में पंजीकृत अधिवक्ताओं को अस्पताल के नियमानुसार अस्पताल में उपचार छूट प्रदान की जाए। अस्पताल प्रबन्धन की ओर से इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया। मनमोहन कंडवाल ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों द्वारा बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने श्री महाराज जी के कुशल मागदर्शन में संचालित संस्थानों एवम् उनके कर्मचारियों को बधाई एवम् शुभमानाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  जागरूकता:श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने शुरु किया केमिकल मुक्त होली रंगों के लिए जागरूकता अभियान

Most Popular

To Top