मुंबईः एक साथ एक पूरा परिवार मौत को गले लगा ले तो क्या माहौल होगा सोचा जा सकता है। ऐसा ही सनसनीखेज मामला महाराष्ट्र से सांगली से सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 9 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। सुसाइड की यह घटना सोमवार दोपहर को सामने आई। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मिराज तालुका के म्हैसाल में एक ही परिवार के 9 लोगों ने आत्महत्या कर ली। परिवार के सभी सदस्यों ने जहर पीकर जान दी है। मरने वाले सभी सदस्य एक ट्रेनी डॉक्टर के परिवार से संबंधित थे। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर दंपती के एक घर से 6 शव तो दूसरे घर से 3 शव बरामद किए गए हैं। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार मौत की वजह आर्थिक बदहाली है। हालांकि, अभी तक पुलिस या प्रशासन की तरफ से मौत के कारणों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है।