उत्तराखंड

बड़ी खबर:नहीं जाएंगे किशोर भाजपा में,कांग्रेस परिवार मनाने में जुटा है गुदड़ी के लाल को,,,




देहरादून। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर किशोर उपाध्याय की अब बीजेपी में जाने की संभावना नहीं मानी जा रही है कांग्रेस आलाकमान ने किशोर उपाध्याय को मना लिया है सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से किशोर उपाध्याय की बात हुई है जिसके बाद अब लगता है कि किशोर उपाध्याय ने बीजेपी में जाने का मन छोड़ दिया है ।

आपको बता दें किशोर उपाध्याय कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण चेहरे हैं ऐसे में अगर किशोर उपाध्याय कांग्रेस छोड़ बीजेपी में चले जाते तो कांग्रेस की ब्राह्मण हित की पार्टी होने के दावे को झटका लगता है माना जा रहा है किशोर उपाध्याय अब टिहरी से चुनाव भी ना लड़े आपको बता दें किशोर उपाध्याय को मनाने में पार्टी के पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश का बड़ा योगदान रहा है पिछले दिनों मोहन प्रकाश ने पार्टी के ब्राह्मण नेताओं से बातचीत की थी जिसके बाद से लगातार किशोर उपाध्याय को मनाने की बात की जा रही। वही किशोर उपाध्याय के बीजेपी में भी शामिल ना होने से इस बात को लेकर हवा मिल रही थी कि किशोर उपाध्याय को मनाने की कोशिश जारी है ऐसे में किशोर का बीजेपी में ना जाना कांग्रेस को राहत दे सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान:उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया डा0 अनिता स्नातिका को सम्मानित

उत्तराखंड की सत्ता में मजबूती के साथ वापसी करने की कोशिश कर रही कांग्रेस राज्य के ब्राह्मण मतदाताओं को आकर्षित की भरपूर कोशिश कर रही है। हाल ही में राज्य में पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए ब्राह्मण नेता मोहन प्रकाश को ब्राह्मण समाज को साधने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही वे लगातार ब्राह्मण समाज के शीर्ष नेताओं से मिलकर उन्हें कांग्रेस के पक्ष में लाने की कोशिश कर रहे हैं। वे कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं से भी मुलाकात कर उन्हें साधने के प्रयास में हैं।कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद मोहन प्रकाश ने राज्य के वरिष्ठ ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक कर उनके मुद्दों को समझने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें 👉  मिसाल : ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट ने मिसाल की स्थापित

82 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top