देश

भाजपा ने रचा इतिहास, राज्यसभा में 100 सदस्यों वाली पार्टी बनी, पहली बार मिली इतनी सीटे


दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी की ताकत  संसद में और बढ़ गई है जबकि कांग्रेस की ताकत कम हो गई है। भाजपा 1990 के बाद से राज्यसभा में 100 का आंकड़ा छूने वाली पहली पार्टी बन गई है। राज्यसभा चुनाव के हालिया दौर में कांग्रेस की ताकत पांच सीटों से कम हो गई है। गुरुवार को हुए चुनाव में असम, त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। इसके बाद भाजपा पहली बार राज्यसभा में 101 सदस्य होने की उपलब्धि पर पहुंच गई है। ऊपरी सदन में 32 साल बाद किसी पार्टी ने इस आंकड़े को हासिल किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्यसभा में पहली बार भाजपा ने सदस्यता में 100 से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली भाजपा 1988 के बाद पहली पार्टी बन गई है। गुरुवार को हुए संसद के उच्च सदन के चुनावों के हालिया दौर के बाद, भगवा पार्टी की संख्या अब 101 हो गई है। हाल ही में छह राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव हुए। इसमें असम में 2 सीट, हिमाचल प्रदेश में 1, केरल में 3, नागालैंड में 1, त्रिपुरा में 1 और पंजाब की 5 सीटें शामिल हैं। भाजपा ने पंजाब से अपनी एक सीट खो दी, लेकिन नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों और हिमाचल प्रदेश से एक-एक सीट पर जीत हासिल की।

बता दें कि राज्यसभा में कुल 245 सदस्य हैं और बहुमत का आंकड़ा 123 होता है। भाजपा धीरे-धीरे बहुमत की ओर बढ़ रही है। 2014 में राज्यसभा में भाजपा की सीटें 55 थी और तब से लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि पार्टी ने कई राज्यों में सत्ता हासिल की है।वहीं पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आप ने राज्य की सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की। अब आप की संख्या उच्च सदन में आठ सीटों तक बढ़ गई है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top