उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नया कदम: थैलीसैंण में उच्चीकृत चिकित्सा सेवाएं, जानिए इसके फायदे




देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थैलीसैंण को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। इस हेतु मुख्यमंत्री ने 04 करोड़ 39 लाख 49 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी:पर्यटन नगरी मे किसी की है ये दबंगई,जनता उत्तरी सड़क पर,दोषी कौन? पर्यटन या निजी ठेकेदार 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थैलीसैंण के 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण से 01 लाख 02 हजार 673 जनसंख्या लाभान्वित होगी।

मुख्यमंत्री ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खटीमा की अवस्थापना सुविधा के विकास हेतु प्रदान की स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास योजनान्तर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खटीमा, ऊधमसिंह नगर में बाउंड्रीवाल, गेट एवं गार्ड रूम बनाये जाने हेतु 1 करोड़ 83 लाख 78 हजार रू. की भी स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने किया शिक्षाविधाद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण को नमन

Most Popular

To Top