उत्तराखंड

Good news:महंत इंद्रेश अस्पताल से आई ‘गुड न्यूज़’ फिर बहाल होगी ये सेवा,पढ़ें




देहरादून। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए सामान्य उपचार की सेवाएं (स्पेशलिटी सेवाओं में) दोबारा जल्द शुरू करने जा रहा है। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य हुई फाइनल वार्ता के बाद यह निर्णय हुआ है। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में अब सामान्य उपचार की सेवाओं के लिए भी ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों के लिए सेवा शुरू होने के रास्ते खुल गए हैं। यह जानकारी श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएंः डॉ. धन सिंह रावत

 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि कि लंबे समय से श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के बकाया बिलों का भुगतान न हो पाने के कारण अस्पताल में ई.एस.आई.एस. के लाभार्थियों का उपचार बंद था। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में वर्तमान में केवल सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के अन्तर्गत ई.एस.आई.सी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) के लाभार्थी लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी:पर्यटन नगरी मे किसी की है ये दबंगई,जनता उत्तरी सड़क पर,दोषी कौन? पर्यटन या निजी ठेकेदार 

 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि पूर्व की भांति श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए दोबारा उपचार सेवा शीघ्र शुरू हो रही हैं। उच्च पदाधिकारियों की बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि ई.एस.आई.एस. अस्पताल के लंबित बिलों के भुगतान को जल्द जारी करेगा। कर्मचारी संगठनों ने श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में दोबारा ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों के उपचार की सेवा शुरू होने का स्वागत कर खुशी व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान:उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया डा0 अनिता स्नातिका को सम्मानित

 

श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा शुरू होने से योजना के लाभार्थियों को एक छत के नीचे सम्पूर्ण इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबन्धन ने ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। इस खबर से फैक्ट्री कर्मचारियों सहित ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Most Popular

To Top