उत्तराखंड

मेयर गामा ने दो करोड़ 90 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया




कहा नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को लेकर सभी वार्ड में पहुंचाया विकासI

 

मेयर गामा  का कार्यकाल पूरा होने की तिथि नजदीक आ रही है। दो दिसंबर के बाद निगम में प्रशासक की तैनाती कर दी जाएगी। उधर मेयर सुनील उनियाल गामा ने विकास कार्यों के शिलान्यास की रफ्तार तेज कर दी है।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत बद्रीश कॉलोनी के मंदिर प्रांगण के समीप एक कार्यक्रम में भाग लेकर 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही, उन्होंने वार्ड-49 में भगत सिंह कॉलोनी के लिए 60 लाख, वार्ड-51 में वाणी विहार के लिए 70 लाख, और वार्ड-58 में डिफेंस कॉलोनी के लिए 80 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के माध्यम से वह नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास की प्रोत्साहना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा:भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

आयोजित कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि नगर निगम लगातार पांच सालों से संपूर्ण देहरादून महानगर क्षेत्र को विकास के नए आयामों के साथ सीधे जुड़ रहा है। रहा है, फिर चाहे वार्डों में नाली बनी हो सड़क बनी हो सामुदायिक भवन बना हो, जालियां लगती हो सोक पिट बनने हो, हर प्रकार के कार्यों को निगम ने जरूरत अनुसार सभी वार्ड वासियों तक पहुंचाया है। उनका संकल्प है कि देहरादून को भारत के सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ नगरों में से एक बनाएं। इसके लिए लिए हम सबको मिलकर कार्य करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मिसाल : ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट ने मिसाल की स्थापित

इस दौरान पार्षद हुकुम सिंह गडिया, पार्षद सुशीला रावत,पार्षद इलियास अंसारी, पार्षद कमली भट्ट, मनीष ममगाई, गिरिराज उनियाल, वैभव अग्रवाल, जावेद आलम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फरमान:राष्ट्रवादी सोच को दिया बढ़ावा,CM धामी ने दिया ये फरमान

Most Popular

To Top