देश

Breaking:प्लेन से उतर रही थी मंत्री स्मृति,महिला ने जड़ दिए सवाल,फिर क्या हुआ वीडियो देखें,,


देश। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को असम दौरे पर गुवाहाटी पहुंचीं। प्लेन से उतरते समय एक महिला यात्री उनसे महंगाई पर सवाल करने लगीं। इस दौरान महिला यात्री अपने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहीं थीं। इस दौरान स्मृति ईरानी ने वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करने का अनुरोध किया, लेकिन महिला यात्री वीडियो रिकॉर्डिंग करती रहीं और केंद्रीय मंत्री से महंगाई पर सवाल जारी रखे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के सवाल पर स्मृति ईरानी भी केंद्र सरकार के जनहितकारी कामों को गिनाती रहीं। प्लेन से लेकर ऐरो ब्रिज तक महिला सवाल करती रहीं और ये बहस खिंचती चली गई। आपको बता दें कि सवाल करने वाली ये महिला कांग्रेस की प्रेसिडेंट नेटा डिसूजा हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि स्मृति ईरानी से जब नेटा डिसूजा महंगाई के विषय पर सवाल पूछती हैं तो केंद्रीय मंत्री अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहती हैं कि आप मेरा रास्ता रोक रही हैं। इसी बीच जब रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सवाल किया जाता है तो उन्होंने कहा कि प्लीज झूठ मत बोलिए।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top