देश

137 दिन बाद संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी, स्वागत के लिए जुटे INDIA गठबंधन के सभी सांसद




कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई। लोकसभा सचिवालय की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा और दोषसिद्धि को रद्द कर दिया था। इसी के साथ उनके संसद में वापसी का रास्ता साफ हो गया था।  संसद सदस्यता बहाली के बाद राहुल गांधी सोमवार को संसद पहुंचे। 137 दिन बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी का INDIA गठबंधन के सांसदों ने स्वागत किया। इससे पहले राहुल गांधी ने अपना ट्विटर बायो भी बदल लिया। इसमें उन्होंने संसद का सदस्य लिखा है। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं।

सांसदी बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को दोपहर 12 बजे लोकसभा में पहुंचे। मानहानि केस में दोषी ठहराए जाने के कारण राहुल 137 दिन बाद सदन में आए। हालांकि सदन में हंगामा जारी रहने के कारण वह ज्यादा देर तक सदन में नहीं रह पाए। लोकसभा में आने से पहले उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।

Most Popular

To Top