उत्तराखंड

धूमधाम से मनाया स्वामी रामतीर्थ का जन्मोत्सव, मेयर गामा रहे मौजूद




स्वामी राम तीर्थ महाराज का 150वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने स्वामी राम तीर्थ के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वामी…

 

स्वामी राम तीर्थ महाराज के 150वें जन्मोत्सव का धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने स्वामी राम तीर्थ के जीवन को प्रकट किया और कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता के प्रति आम जनमानस को प्रेरित किया। उन्होंने भारतीय दर्शन और सनातन धर्म को पूरे विश्व में प्रचारित किया।

यह भी पढ़ें 👉  आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएंः डॉ. धन सिंह रावत

इस कार्यक्रम का आयोजन स्वामी राम तीर्थ मिशन के अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मल्होत्रा के नेतृत्व में किया गया। इसमें स्वामी यतिश्वरानंद, स्वामी कृष्णानंद गिरी, स्वामी शिव चंद्र दास, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, पूर्व लोकायुक्त एमएन घिल्डियाल, न्यायमूर्ति इंद्र जीत मल्होत्रा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व संवाद केंद्र से संजय, मेयर सुनील उनियाल गामा, पूनम नौटियाल, अमरीश ओबराय, कुलभूषण ओवराय, रविराज आनंद, हरीश जोहर, राजेश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:देर रात जिलों के DM बदले

Most Popular

To Top