उत्तराखंड

दो युवकों में दर्शन दीर्घा से कूदकर स्मोक स्टिक द्वारा धुंआ फैलाकर मचाई सनसनी




13 दिसंबर। 13 दिसंबर 2001 कोई संसद हमले के 22वीं बरसी पर फिर से संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दो युवक लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में घुस गए। ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने किया शिक्षाविधाद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण को नमन

जब कूदे तो सांसदों को धुआं उठता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि जो दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे, उनमें एक का नाम सागर है। दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे।

मौके पर मौजूद सांसद ने कहा, कि अचानक दो लोग विजिटर गैलरी से लोकसभा में कूदे। दोनों की उम्र करीब 20 साल है। ये लोगो ने पीले रंग की गैस उड़ाई ।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा:भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

दोनों में से एक व्यक्ति दौड़कर स्पीकर की चेयर के सामने पहुंच गया था। वे कोई नारे लगा रहे थे। आशंका है कि ये गैस जहरीली हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएंः डॉ. धन सिंह रावत

बताते चलें 13 दिसंबर 2001 के बाद ये फिर संसद की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला है।इसके अलावा सांसद सदन के बाहर भी एक महिला और एक युवक द्वारा नारेबाजी की जा रही थी जिनको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है

Most Popular

To Top