उत्तराखंड

सम्मान:उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया डा0 अनिता स्नातिका को सम्मानित


नारी का धरती पर सबसे सम्मान्नीय रूप में मां का, मां जिसे ईश्वर से भी बढ़कर माना जाता है तो मां के सम्मान को कम नहीं होने देना चाहिए। आज के परिप्रेक्ष्य में नारी का सम्मान और अधिक बढ़ गया है। नारी और पुरूष एक सिक्के के दो पहलु के रूप में माने जाते है। भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में श्लोक है जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर नारियों ने परचम फैलाया है। पुरूष और नारी बराबरी लाने के लिए महिला सशक्तिकरण ने नए-नए कदम देश और दुनिया में बढ़ाएं हैं। आज महिलाओं के उत्थान के लिए डी0ए0वी0 सेेंटनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर की अध्यापिका एवं समाजसेविका डा0 अनिता स्नातिका ने नारियों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने एक कार्यक्रम में नारी सम्मान पुरस्कार के नाम से सम्मानित किया है। सम्मानित होने पर महिला जगत में खुशी की लहर दौड गयी है।
इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार की कुलपति प्रो0 हेमलता के. ने बधाई देते हुए कहा कि डा0 अनिता स्नातिका आर्यसमाज की पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई हैं। आर्य समाज में महिलाओं के सम्मान के लिए सदैव से नए-नए प्रकल्प स्वामी दयानन्द सरस्वती और अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द ने महिलाओं के लिए शुरू किए हैं। डा0 स्नातिका गुरुकुल की पद्धति से ओत-प्रोत है। हिन्दी प्रोत्साहन समिति की उपाध्यक्ष निशा अग्रवाल ने कहा कि डा0 अनिता स्नातिका चलती-फिरती संस्कारों की एक संग्रहालय है, जहां संस्कारों की बात होती है वहां पर स्नातिका का नाम जरूर लिया जाता है। डा0 स्नातिका डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल में सभी बच्चों के अन्दर संस्कारों को गढ़ रही हैं। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति की राष्ट्रीय सचिव रेखा नेगी ने कहा कि हरिद्वार के लिए गौरव की बात है कि डा0 अनिता स्नातिका को नारी सम्मान के नाम से पुरस्कार मिला है। इससे डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल का नाम तो रोशन हुआ ही है साथ ही नारियों को भी एक सम्मान मिला है।
गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की जन्तु एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग की प्रो0 नमिता जोशी ने डा0 अनिता स्नातिका को बधाई देते हुए कहा कि आर्य समाज के यज्ञ को अपने अन्दर आत्मसात करना है तो डा0 अनिता स्नातिका से यज्ञ कराना चाहिए। नारी किस तरह से यज्ञ कर सकती है यह अपने आप में एक अनोखी बात है। डा0 स्नातिका को नारी सम्मान मिलना हमारे लिए आदर्श सूचक है। डा0 सुरेखा राणा ने कहा कि प्रत्येक महिला को नारी सम्मान मिलना चाहिए जिससे नारियों का उत्थान और बढ़ सके।
इस अवसर पर मनोज कुमार गोयल, कुसुमबाला त्यागी, हेमलता पाण्डेय, कल्पना राजपूत, प्रिया भिण्डर, सुषमा शर्मा, अमृता राजपूत, नवदीप छावड़ा, प्रतिभा सक्सैना ने डा0 अनिता स्नातिका को नारी सम्मान पुरस्कार मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

यह भी पढ़ें 👉  तबाही:48 घंटे की बारिश ने मचाई भारी तबाही, यंहा आधी सड़क साफ

Most Popular

To Top