उत्तराखंड

उत्तराखंड की शक्ति स्त्री: राधा रतूड़ी का मुख्य सचिव पद और इतिहास का नया पन्ना




तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। उत्तराखंड को जल्द ही पहली महिला मुख्य सचिव मिलेगी। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी की मुख्य सचिव पद पर तैनाती लगभग तय है।

उल्लेखनीय है कि राज्य के मौजूदा मुख्य सचिव डा. एसएस संधू छह माह के सेवा विस्तार के बाद 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सबसे वरिष्ठ हैं। उनकी इस पद पर ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फरमान:राष्ट्रवादी सोच को दिया बढ़ावा,CM धामी ने दिया ये फरमान

यदि ऐसा होता है कि तो वो राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी। 1988 बैच के अधिकारी राधा रतूड़ी की गिनती ईमानदार और न्यायप्रिय अधिकारी के रूप में होती है।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान:उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया डा0 अनिता स्नातिका को सम्मानित

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड राज्य देश को पहली महिला डीजीपी भी दे चुका है। कंचन चौधरी भटटाचार्य 2004 में राज्य की पुलिस प्रमुख बनीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी:पर्यटन नगरी मे किसी की है ये दबंगई,जनता उत्तरी सड़क पर,दोषी कौन? पर्यटन या निजी ठेकेदार 

Most Popular

To Top