उत्तराखंड

पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, येलो अलर्ट जारी




प्रदेश में आज मौसम बिगड़ा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी से ठंड बढ़ गई है। वहीं चारधाम यात्रा में भी बारिश और बर्फबारी खलल डाल रही है। यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिवस:श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मे धूमधाम से मनाया गया फिजियोथैरेपी डे

 

मौसम विभाग ने येला अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक वाले इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:देर रात जिलों के DM बदले

Most Popular

To Top