उत्तराखंड

मौसम:जल्द भीषण गर्मी से राहत,होगी झमा झम बारिश


देहरादून। उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से आज राहत मिलने के आसार हैं। मई और जून महीने में लंबे इंतजार के बाद आज तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश भर में बारिश तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुहार:जार्ज एवरेस्ट मार्ग पर अवैध वसूली का मामला, लोगों की DM से गुहार

80 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से जोरदार हवाएं चलने के आसार हैं। टिहरी और अल्मोड़ा में भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चैम्पीयन:SGRRU मे खेलोत्सव-स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ओवरआल चैम्पियन

बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। लेकिन 19 जून को होने वाली बारिश गर्मी से राहत दिलाने के साथ तापमान को भी कम करने का काम करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री- मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक झुलसाया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेड:स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट को नैक से मिला ए प्लस ग्रेड

Most Popular

To Top