देश

Youtube अपने यूर्जस को दे रहा है फ्री सर्विस गिफ्ट, आप भी उठाएं लाभ,,


दिल्ली|  आज के समय में फ्री सर्विस कौन नहीं चाहता है। वो भी अगर प्रीमियम सर्विस सालभर के लिए फ्री में मिल जाएं तो इससे अच्छा ऑफर क्या होगा। ऐसा ही एक ऑफर यूट्यूब अपने यूजर्स को दे रही है। कंपनी अपने यूजर्स को फ्री सर्विस गिफ्ट कर रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार YouTube Premium यूजर्स जिन्होंने 6 साल से ज्यादा टाइम से सब्सक्रिप्शन लिया हुआ है उन्हें 12 महीने यानी 1 साल की फ्री सर्विस ऑफर की जा रही है। इसे सबसे पहले एक रेडिट यूजर ने स्पॉट किया था। 2222 दिनों के लिए यूट्यूब प्रीमियम के यूजर्स होने के बाद, उन्हें एंड्राइड के लिए Youtube म्यूजिक का “Time to celebrate” एक नोटीफिकेशन मिला था।

अगर आप इन चुनिंदा यूजर्स में से एक हैं, तो आपको भी कंपनी की तरफ से ऑनस्क्रीन गिफ्ट का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, ये फ्री सर्विस अभी केवल कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही ऑफर की जा रही है। कई यूजर्स ने अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी है|।

गौरतलब है कि YouTube दुनियाभर में इस्तेमाल होने वाला सबसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म है। यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए सबसे ज्यादा यूट्यूब पर कंटेंट देखना पसंद करते है। ये लोगों के लिए एक कमाई का जरिया भी बन गया है।  YouTube अपने लोयल कस्टमर्स के लिए नए रिवॉर्ड्स लेकर आया है।

 

143 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top